Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
VIRAL Hindi News

UP Election: सपा से टिकट न म‍िलने पर खुदकुशी की कोशिश

अलीगढ़ की छर्रा व‍िधानसभा सीट से टिकट नहीं म‍िलने पर समाजवादी पार्टी  के टिकट के एक दावेदार ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय के सामने आत्महत्त्या करने की कोश‍िश की।

Story Highlights
  • यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा।

UP Election:  यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है| पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर रविवार को समाजवादी पार्टी  Samajwadi Party के कार्यालय के सामने एक कार्यकर्ता  ने  आत्महत्त्या  suicide करने की कोश‍िश की.

अलीगढ़ की छर्रा व‍िधानसभा सीट से टिकट नहीं म‍िलने पर समाजवादी पार्टी  के टिकट के एक दावेदार ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय के सामने आत्महत्त्या करने की कोश‍िश की। आत्महत्त्या की कोश‍िश करने वाले दावेदार ने अपना नाम आदित्य ठाकुर Aditya Thakur बताया है। उनका कहना है  की वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लगातार पांच साल से मेहनत कर रहे हैं। लेक‍िन पार्टी ने क‍िसी और को ट‍िकट देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें- महिला जो प्राइवेट पार्ट में छुपाकर कर रही थी सोने की तस्करी

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

इसे भी पढ़ें- स्क्रीन को चाटने से मिलेगा खाने का स्वाद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

इसे भी पढ़ें- महिला के पेट में 35 साल से पल रहा था भ्रूण

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button